फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No one above the law : The IG

कानून से ऊपर कोई नहीं ः आईजी

Sat, 30 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
No one above the law : The IG
जनता और अधिकारी सभी के लिए कानून समान है। इससे ऊपर कोई नहीं है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वाले चाहे अधिकारी हों या आम जनता। ये बातें शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने कही।
विज्ञापन



पत्रकारों से मिलने से पहले आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की और लंबित घटनाओं का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। इस दौरान वह क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मिले और कानून व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन



आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने बताया कि वह करीब 11 वर्ष पहले जिले में एसपी के तौर पर काम कर चुके हैं इसलिए वह यहां गतिविधियों और लोगों के विषय में भलीभांति परिचित हैं। लोग भी उनके कार्यकाल को अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए लापरवाही पाए जाने पर अधिकारी और जनता किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पहले मेंहनगर थाने के सिंहपुर गांव में कक्षा एक के छात्र की गला रेतकर निर्मम हत्या और अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी बालिका प्रिया सिंह की हत्या का खुलासा अब तक न होने पर भगत ने कहा कि कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान वह इन दोनों मुद्दे पर अधिकारियों से चर्चा कर जान चुके हैं।



ब्लॉक प्रमुख चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धमकाने, रुपया देकर खरीद-फरोख्त करने, असलहों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आदेश दिया जा चुका है। डीआईजी उमेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी दयानंद मिश्रा, एसपीसिटी विनोद कुमार, सीओ नगर डा. केके सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed