फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No e-KYC of accounts of two lakh farmers

Azamgarh News: दो लाख किसानों के खातों की ई-केवाईसी नहीं

Mon, 10 Jul 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
No e-KYC of accounts of two lakh farmers
आजमगढ़। जिले में किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत दो लाख से अधिक किसानों ने अपने खातों की ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में इन किसानों की सम्मान निधि की 14वीं किस्त रुक सकती है। जिन किसानों के पास दो हेक्टेयर या इससे कम खेती योग्य भूमि है, उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये सालाना चार-चार माह के अंतराल पर दिए जाते हैं। इस योजना के तहत जनपद में 753979 किसान पंजीकृत हैं। समय-समय पर किसानों को अपने बैंक खाते की ई-केवाईसी करानी होती है। जिन किसानों के खातों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनको खातों में सम्मान निधि की किस्त नहीं पहुंच रही। कृषि विभाग ने सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पीएम किसान पोर्टल पर किसानों का भूलेख अंकन, बैंक खाते की आधार सीडिंग व एनपीसीआई से लिंक कराने के लिए गांव, तहसील व ब्लाक स्तर पर शिविर का आयोजन किया। इसके बावजूद दो लाख से अधिक किसानों ने अपने खातों की ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिले में इस योजना के तहत 753979 किसान पंजीकृत हैं। इसमें से 548853 किसानों की ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed