{"_id":"60f2a68c8ebc3ec2082852a3","slug":"neighbor-youth-molested-class-three-minor-girl-student-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: कक्षा तीन की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: कक्षा तीन की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Sat, 17 Jul 2021 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:14 PM IST
सार
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और नाबालिग को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग(10) पुत्री बीते सात जुलाई को छत पर कपड़ा उतारने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे अपने कमरे में ले गया और कपड़ा उतार कर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
घटना से बच्ची इतना डर गई कि घटना वाले दिन उसने कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उसने आपबीती बताई। बच्ची के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही उसे मेडिकल मुआयने के लिए अस्पताल भेज दिया। पीड़िता कक्षा तीन की छात्रा है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
सगड़ी के सीओ महेंद्र शुक्ला ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा पंजीकृत कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।