फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Negligence against mosquito-borne diseases can be heavy on life

मच्छर जनित रोगों के प्रति लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Negligence against mosquito-borne diseases can be heavy on life
आजमगढ़। कोरोना काल में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते खतरे से साथ ही साथ मच्छरों से होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरियाम, मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। गंभीर स्थिति होने पर जान तक जा सकती है।
विज्ञापन

वेक्टर बार्न डिजीज के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. एके सिंह ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर और फाइलेरिया सभी मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां हैं। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और काटने के कुछ दिन बाद बुखार आता है। जोड़ों और आंखों के पीछे में दर्द रहता है। मुंह, नाक और मल के रास्ते खून जाने लगता है। इनमें से जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है और डेंगू से जान तक चली जाती है। वहीं, मस्तिष्क ज्वर से भी जान जाने का डर तो रहता ही है। कभी-कभी पीड़ित अपंग भी हो जाता है और बिना चेतना के उल्टा-सीधा बोलता है। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल अथवा जिला चिकित्सालय में कुशल चिकित्सक की देखरेख में इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया यह सभी मच्छर से पैदा होने वाली बीमारियां हैं, इसलिए अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। जलभराव वाले श्रोतों जैसे गड्ढों, टूटी-फूटी प्लास्टिक की डिब्बियों, बोतलों, गमलों तथा कूलर आदि में पानी न जमा होने दें। मलेरिया और फाइलेरिया के मच्छर गंदे पानी में पैदा होते हैं जबकि डेंगू और मस्तिष्क ज्वर के मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) राम नरायन ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को साफ-सफाई कराई जा रही है। ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियां कम हों। उन्होंने बताया कि डेंगू और मस्तिष्क ज्वर के रोगी मिलने पर जनपद स्तर से रोगी के घर के आसपास के 50 घरों में फागिंग और दवा का छिड़काव कराया जाता है। गांव में आशा कार्यकर्ता और प्रधान के सहयोग से सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed