फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   municipality will protest against former chairman

पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नपा प्रशासन खोलेगा मोर्चा

Tue, 30 Jul 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
municipality will protest against former chairman
आजमगढ़। मुबारकपुर नगर पालिका प्रशासन जल्द ही पूर्व पालिकाध्यक्षों के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट सौंपने वाला है। यह रिपोर्ट पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल में बिछायी गई पाइप लाइन को लेकर है। ईओ नगर पालिका ने बताया कि पूर्व में बिछायी गई पाइप लाइन की जांच करायी जा रही है और जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जायेगी।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बा छह माह से पीलिया संक्रमण की चपेट में है। पीलिया से अब तक दो गर्भवती महिलाओं के साथ ही 11 लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी कस्बावासी पीलिया को लेकर दहशत में है। नपा प्रशासन पीलिया पर लगाम को लेकर लगातार कवायद कर रहा है, लेकिन नपा की सारी कवायद अब तक फेल ही साबित हो रही है। यही कारण है कि आज भी कस्बे में पीलिया के नये मरीज मिल रहे है और कस्बे में पीलिया को लेकर दहशत बरकरार है। कस्बे में फैली पीलिया के पीछे नपा के पेयजल पाइप लाइन से दूषित पानी की सप्लाई को मुख्य कारण बताया जा रहा है। जिसके चलते प्रशासनिक अमले के साथ ही आम जनता का गुस्सा नपा प्रशासन पर ही फूट रहा है। नपा प्रशासन का कहना है कि कस्बे में पूर्व में बिछायी गई पाइप लाइन मानक के विपरीत है। नाले-नालियों के बीच से पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल के दौरान पाइप लाइन बिछायी गई है। नालियों से गुजरे पाइप लाइनों में ही लीकेज है, जिससे नाली का गंदा पानी पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच रहा है और लोग दूषित पानी पीकर पीलिया की चपेट में आ रहे है। कस्बे में फैली पीलिया पर अब तक नियंत्रण न होने से कोपभाजन का शिकार हो रही नपा प्रशासन अब पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल के दौरान बिछायी गई पाइप लाइनों की जांच करा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर जिम्मेदारी तय करने के लिए डीएम को रिपोर्ट पे्रषित कर दी जायेगी।
विज्ञापन

जिस पाइप लाइन में लीकेज है वह पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल में बिछायी गई है। मानक की अनदेखी करते हुए नाली-नालों के बीच से पाइप लाइन को गुजार गया है। नाली-नालों से गुजरे पाइप लाइनों में ही लीकेज हो रहा है और दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। वर्तमान नपा प्रशासन का पूरा प्रयास है कि दूषित पानी न सप्लाई होने पाये लेकिन पूर्व की पाइप लाइन के चलते दिक्कत हो रही है। रिपोर्ट तैयार करायी जा रही है जल्द ही उसे जिलाधिकारी को सौंप कर जिम्मेदारी तय करने का अनुरोध किया जायेगा। - राजपति अविचल, ईओ नगर पालिका परिषद मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed