{"_id":"6a453cea23daaeafef24716328c7b108","slug":"municipal-workers-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मी हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मी हड़ताल पर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 27 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियों ने ईओ ओमप्रकाश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कर्मियों ने धरना देते हुए कार्य बहिष्कार किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक ईओ का स्थानांतरण नहीं हो जाता हड़ताल जारी रहेगी। वहीं पालिकाध्यक्ष पुत्र पर नगरपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया गया।
धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि ईओ कर्मचारियों और संगठन के प्रतिनिधियों से अपशब्दों के बीच बात करते हैं। उनके चलते कर्मचारियों का वेतन, पेंशन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उन्हाेंने पूरी ताकत से संघर्ष का आह्वान किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए नपा के ईओ को हटाने की मांग की। इस दौरान असलम खां, काशी वाल्मिकी, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिवप्रकाश यादव, परवेज खां, सगीर, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कर्मचारी कार्य नहीं करना चाहते। जब मेरे द्वारा इन पर काम के लिए दबाव बनाया गया तो इन लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन कर मेरे ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की गई है।