फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mubarakpur wins from Azamgarh in cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में मुबारकपुर ने आजमगढ़ से मारी बाजी

Mon, 03 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur wins from Azamgarh in cleanliness survey
आजमगढ़। मुबारकपुर नगरपालिका को प्रदेश में नौवीं रैंक मिली है। आजमगढ़ नगरपालिका को 22वीं रैंकिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 आजमगढ़ नगरपालिका को पटखनी देते हुए ने मुबारकपुर पालिका सफाई में अग्रणी रही।
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रतिवर्ष सर्वेक्षण कराया जाता है। इसके बाद सरकार की ओर से जिलों की रैंकिंग भी जारी की जाती है। इसी क्रम में सरकार की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की स्वच्छ रैंकिंग जारी कर दी गई है। जनपद में दो नगर पालिकाएं और 11 नगर पंचायतें हैं।
अगर इनमें से दोनों नगरपालिकाओं की रैंकिंग पर गौर करें तो मुबारकपुर नगर पालिका ने आजमगढ़ को पछाड़ते हुए प्रदेश में नौवीं रैंकिंग हासिल की है। जबकि आजमगढ़ को 22 वीं रैंकिंग मिली है। वहीं अगर देश में जनपद की आल ओवर रैंकिंग पर गौर करें तो जनपद केे 162वीं रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन

वहीं अगर जनपद के 11 नगर पंचायतों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग पर गौर करें तो प्रदेश में 52 रैंक हासिल कर अतरौलिया जिले में टाप पर है। जिसमें 66वीं रैंक हासिल कर माहुल नगर पंचायत दूसरे और 78वीं रैंक हासिल कर महराजगंज तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके अलावा अजमतगढ़ नगरपंचायत को 149वीं, बिलरियागंज को 91वीं, जीयनपुर को 146वीं, लालगंज को 117वीं, मेंहनगर को 114वीं, निजामबाद को 81वीं, फूलपुर को 101वीं और सरायमीर को 105वीं रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed