फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP Rajaram adopting the village

सांसद ने किया लहुवां खुर्द गांव का चयन

Thu, 15 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
MP Rajaram adopting the village
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर आदर्श सांसद ग्राम योजना के तहत पल्हना ब्लाक के लहुआखुर्द गांव का चयन सांसद राज्यसभा राजाराम ने किया। यह जानकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एसके पांडेय ने दी। सांसद की इस घोषणा की सूचना मिलने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। बता दें कि उक्त गांव की आबादी लगभग पांच हजार के आसपास है। सात मौजा वाले गांव में शिक्षा के नाम पर मात्र दो प्राइमरी स्कूल है। इस गांव में विकास के नाम पर आज तक कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं के नाम पर न तो जलनिकासी की व्यवस्था है और न ही सीसी रोड का निर्माण कराया गया। बुधवार की शाम राज्यसभा सांसद राजाराम द्वारा गांव को गोद लिए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दूकानदारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिला प्रधान सरोज देवी ने गांव को गोद लेने पर सांसद का आभार प्रकट किया। कहा कि गांव विकास करने में जो हमें शासन-प्रशासन की तरफ से जो सहयोग मिला, गांव में उतना विकास किया गया। इससे पहले गांव में कुछ नहीं था।


ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांव में विकास कार्य कराया जाएगा। जो कार्य अधूरा हैं, उसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धन अवमुक्त होने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed