फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother killed her 9 months daughter

नौ महीने की बेटी को मां ने दी दर्दनाक मौत, जाने आखिर क्यों

Thu, 12 Apr 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 12 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mother killed her 9 months daughter
गला घोटना
आजमगढ़ की शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ मुहल्ला निवासी एक महिला ने अपने नौ माह की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बूद खुद के साथ भी उसने किया ऐसा काम कि आप जान कर रह जाएंगे हैरान कि कोई मां ऐसा भी कर सकता है।
विज्ञापन


बेटी का गला घोंटने के बाद खुद मच्छर मारने की दवा पी ली। महिला के पति ने शहर कोतवाली पर तहरीर दी। मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।  
विज्ञापन


शहर के कुंदीगढ़ मुहल्ला निवासी भवानी अग्रवाल बुधवार को अपने काम पर गये हुए थे। घर पर उनकी पत्नी गीता अपनी नौ माह की बेटी के साथ थी। घरवालों के अनुसार गीता मानसिक रूप से बीमार है और काफी दिनों से उसका इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में गीता ने अपनी नौ माह की बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी मच्छर रोधी दवा की कई शीशी पी गई। इसके बाद उसने अपने पति को फोन कर बच्ची के बीमार होने की सूचना दी। सूचना पर भवानी जब घर पहुंचा तो बेटी मृत हाल में पड़ी थी तो वहीं पत्नी भी बेसुध थी।


उसने तत्काल सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। भवानी ने शहर कोतवाली में अपनी पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। तहरीर में बेटी की हत्या के मामले में पत्नी को नामजद करते हुए भवानी ने कहा कि यदि वह दोषी है तो उसे जरूर सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed