फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother in court drew a crowd of devotees

मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 22 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mother in court drew a crowd of devotees
वहीं, घरों में भी विधि-विधान से कलश स्थापना कर भक्तों ने मां की आराधना की। सुबह से ही मंदिरों में बज रहे घंटा-घड़ियाल और जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन


वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन किया गया। मां भवगती के दर्शन को मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडे बाजार में काली मंदिर, बाज बहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


 वहीं, नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में विधि-विधान से कलशों की स्थापना की। बाद में मां के दरबार में पहुंच मत्था टेका गया। शाम होते ही विद्युत झालरों से मंदिर जगमगा उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मां के भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे और घंटा-घड़ियाल के आवाज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसी प्रकार, नवरात्र के प्रथम दिन पल्हना स्थित पाल्हमेश्वरी धाम पर भक्तों का तांता लगा रहा।

भक्तों ने मां को नारियल चुनरी आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। कइयों ने बच्चों का मुंडन आदि संस्कार संपन्न कराया। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, मां शीतला धाम में कपाट खुलते ही मां के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।

बाद में महिलाओं ने कड़ाही आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क था। इसी तरह, पवई में शीतला मंदिर, फूलपुर जगदीशपुर में बुढ़िया मां के मंदिर, तहबरपुर में सोढ़हरी गांव में मां बड़ीजनी, दुर्गा माता का मंदिर, सरायमीर में दुर्गा जी मंदिर,


सगड़ी के संतपुर गांव में कटाइन माता के मंदिर, धनछूला में चनाराम कालिका मंदिर, घाघरा में कालिका मंदिर, देवगांव में सिद्धेश्वरी माता के मंदिर, जहानागंज टाड़ी में परमज्योति माता मंदिर में पूरे दिन भक्तों का रेला लगा रहा है। मंदिरों में तिल रखने की भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed