आजमगढ़। समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव उदयप्रकाश यादव के जनपद आगमन पर मंगलवार को युवा नेताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नेहरू हाल में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में फ्रंटल संगठनों की बैठक भी हुई।
राष्ट्रीय महासचिव उदयप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित नौजवान, किसान व विद्यार्थी है। करीब डेढ़ साल से शिक्षण संस्थान बंद हैं। गांव के गरीबों, किसानों के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहते हैं। हम लोग किसानों के बेटे हैं आज खेती से कोई व्यक्ति अपने बच्चे की शिक्षा, चिकित्सा का इंतजाम नहीं कर सकता। नौजवान, बेरोजगारी से मारा-मारा फिर रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठा है। नौजवानों को नौकरी मांगने पर सरकार लाठी से पिटवाती है। उन्होंने कहा कि नौजवान, किसान, बेरोजगार, गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सब लोग चाहते हैं कि 2022 में सपा की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हो। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, सना परवीन, जोरार खान, दुर्गेश यादव, शिवम सिंह, वेदप्रकाश यादव, राजेश गिरी आदि मौजूद रहे । संचालन आशीर्वाद यादव ने किया।