फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Moon sighted, first Rosa today

Azamgarh News: चांद दिखा, पहला रोजा आज

Fri, 24 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Moon sighted, first Rosa today
जिले में बृहस्पतिवार को रमजान का चांद नजर आते ही मुस्लिमों ने एक दूसरे को पाक माह रमजान की मुबारकबाद दी। चांद देखने के बाद मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। बाद नमाजे इशा मस्जिदों में विशेष नमाज तरवीह की भी शुरुआत हो गई। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय रमजान का पहला रोजा रखेगा। बृहस्पतिवार मुस्लिम बहुल इलाकों में खासी चहल पहल रही। लोगों ने चांद देखा और एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। साथ ही शाम को दुकानें भी गुलजार हो गईं। लोगों ने सहरी और इफ्तारी के लिए सामान की खरीदारी की। बाद में इशा की नमाज के बाद लोगों ने तरावीह की नमाज के लिए मस्जिदों का रुख किया और नमाज अदा की। वहीं महिलाओं ने भी रमजान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने भी अपने काम निपटा कर घर पर ही तरावीह अदा की। रात मे सहरी खाकर लोगों ने पहला रोजा रखने की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed