फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Moharrir's condition worsens after falling, dies

Azamgarh News: गिर कर घायल मोहर्रिर की बिगड़ी हालत, मौत

Thu, 12 Oct 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Moharrir's condition worsens after falling, dies
आजमगढ़। शहर के मड़या मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी की सोमवार की रात तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरानमंगलवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रामदरश कन्नौजिया (55) शहर कोतवाली के मड़या मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। वे अभियोजन कार्यालय तहसील शाहगंज जिला जौनपुर में बतौर मोहर्रिर तैनात थे। बीते दो अगस्त को वह अपने किराये के कमरे पर ही गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आयी थी। बीएचयू वाराणसी से इलाज कराने के बाद वह घर लौटे थे। सोमवार की रात अचानक से मड़या मुहल्ला स्थित किराये के आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ी। जिस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन व परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed