{"_id":"61574e0a8ebc3e2bdd0d8865","slug":"missing-girl-s-body-found-in-the-pond-for-two-days-azamgarh-news-vns61486315","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता बच्ची की पोखरी में उतरायी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता बच्ची की पोखरी में उतरायी मिली लाश
विज्ञापन
लापता बच्ची की लाश पोखरी में मिली
जीवित्पुत्रिका पूजन के दौरान आतिशबाजी से डर कर भागते वक्त गिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव में जीवित्पुत्रिका पूजन के दौरान लापता बालिका का शव शुक्रवार को पोखरी में उतराया मिला। पूजन के दौरान कुछ लोग आतिशबाजी करने लगे थे, जिससे बचकर बच्चे भागने लगे। इस दौरान बच्ची पोखरे में गिर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जौनपुर जिले के खुटहन थाने गजेंद्रपुर गांव के बृजेश की पत्नी का अंजू देवी मायका फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव में है। जीवित्पुत्रिका पर वह अपनी चार साल की बेटी श्रेया को लेकर मायके आई थी। बुधवार को वह मायके वालों के साथ जीवित्पुत्रिका पूजन के लिए गांव के पास स्थित पोखरे पर गई थी। पोखरी पर श्रेया अन्य बच्चों के साथ खेलने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। पटाखे से डर कर छोटे बच्चे इधर उधर भागे। पूजन खत्म होने पर श्रेया लापता हो गई। मां अंजू देवी व परिवार के अन्य लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लोगों ने एक पोखरी का पानी भी बृहस्पतिवार को खाली करा लिया लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पास में स्थित दूसरी पोखरी में बच्ची का शव उतराया हुआ मिला।