फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Misdeed on pretext of marriage then got converted azamgarh police arrested accused

Azamgarh: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन भी कराया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Wed, 19 Jul 2023 08:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jul 2023 08:47 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बरगला भगा ले गया और धर्म परिवर्तन भी करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Misdeed on pretext of marriage then got converted azamgarh police arrested accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बरगला भगा ले गया और धर्म परिवर्तन भी करा दिया। उधर, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


रानी की सराय पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि जमालपुर भेलखरा निवासी सलीम ने शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद बरगला कर भगा ले गया। सलीम ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को बेलइसा चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन

दुष्कर्म के दो आरोपी हुए गिरफ्तार

अहरौला व मेहनाजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को नाबालिगों संग दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनका संबंधित धाराओं में चालान किया गया। थाने में 15 मार्च को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी लड़की बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में पता चला कि बहराईच जिला निवासी राम विलास उर्फ रामू लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को बसही बाजार नहर पुलिया से गिरफ्तार किया।
वहीं, मेहनाजपुर थाने में दो अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि लालू उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed