फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants shot young man walking outside house in azamgarh

Azamgarh: घर के बाहर टहल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सुबह-सुबह वारदात से गांव में हड़कंप

Mon, 10 Apr 2023 11:24 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 11:24 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के खरात गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर टहल रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। सुबह-सुबह वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल युवक की वाराणसी पहुंतने से पहले मौत हो गई। 

विज्ञापन
Miscreants shot  young man walking outside house in azamgarh
बदमाशों ने युवक को मारी गोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के खरात गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर टहल रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह-सुबह वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर गिया गया। वाराणसी पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के खरात गांव निवासी आनंद कुमार राय उर्फ हैप्पी राय (23) पुत्र राजेश कुमार राय सोमवार सुबह घर के पास सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे बदमाशों ने आनंद को लक्ष्य कर गोली चलाई। गोली लगती ही युवक जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनंद को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई।  गोलीबारी की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना का कारण अभी पता नही चल सका है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed