{"_id":"5e42e81f8ebc3ee5f9167a74","slug":"mirzapur-block-mission-manager-s-service-ended-for-poor-performance-azamgarh-news-vns510197441","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर ब्लाक मिशन मैनेजर की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर ब्लाक मिशन मैनेजर की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत होने वालों कार्यों की समीक्षा कर उनकी रैंकिंग तय की जा रही है। मंगलवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने समीक्षा के दौरान खराब प्रगति पर मिर्जापुर के ब्लॉक मिशन मैनेजर प्रिंकेश की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही एक डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर और 12 विकास खंडों के ब्लाक मिशन मैनेजर के फरवरी का मानदेय नहीं देने का निर्देश दिया।
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सामुदायिक निधियों को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति न करने पर जहानागंज, मिर्जापुर, मुहम्मदपुर, फूलपुर, तरवां और रानी की सराय विकास खंड के 12 ब्लाक मिशन मैनेजर का फरवरी माह का मानदेय नहीं देने का निर्देश सीडीओ ने दिया। बैठक में ग्राम संगठन के गठन की प्रगति खराब होने, समूहों की बेसिक ट्रेनिंग और एमआईएस की स्थिति खराब मिलने पर जिला मिशन मैनेजर का भी फरवरी माह का मानदेय नहीं देने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि अब सभी डीएमएम और बीएमएम अपनी डेली डायरी बनाकर अपने प्रतिदिन के कार्यों को दर्ज करेंगे। सभी को तीन दिवस पर उसे उनसे सीन कराना होगा। सीडीओ के निर्देश पर की जा रही रैंकिंग में मिर्जापुर विकास खंड के ब्लाक मिशन मैनेजर प्रिंकेश की प्रगति दो माह से खराब पाई गई। इस पर उन्होंने डीसी एनआरएलएम को उनकी सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में स्थापित 20 प्रेरणा कैंटीनों के इनकम एनालिसिस प्रत्येक माह करने का निर्देश दिया। साथ ही फरवरी में दो कंपनी गठित करने को भी कहा। समूहों को 3769 मनरेगा जनसूचना बोर्ड आपूर्ति करने का मांग प्राप्त हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी आपूर्ति करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, सभी डीएमएम और लेखाकार उपस्थित थे।