फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minimum temperature increased by three degrees in 24 hours, yellow alert issued in the district

Azamgarh News: 24 घंटे में तीन डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, जिले में यलो अलर्ट जारी

Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased by three degrees in 24 hours, yellow alert issued in the district
जनपद में भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने लू के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया है। चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गर्मी के कारण बाजारों में भी सन्नाटा देखा गया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आए। शाम के समय बाजारों में रौनक लौटी। दुकानदारों का कहना है कि लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं। सुबह से ही सूर्य की तल्ख किरणें लोगों को झुलसा रही हैं। बाहर निकलने पर हलक सूख जा रहा है।
इसके कारण लोगों को गला तर करने की जरूरत महसूस हो रही है। नगर में जगह-जगह ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जनपद में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

लोगोंं को बिना काम के दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ। के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा हवा के साथ हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 15 जून से बारिश की रफ्तार तेज होने की संभावना है। इससे तापमान और नीचे आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed