{"_id":"5f302c5d8ebc3e3cc2056f53","slug":"millions-of-illegal-english-liquor-recovered-in-a-locked-rice-mill-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बंद पड़ी राइस मिल में लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बंद पड़ी राइस मिल में लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Sun, 09 Aug 2020 10:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले की मेंहनगर पुलिस ने शनिवार देर रात बंद पड़ी एक राइस मिल में छापा मारकर वहां छिपाकर रखी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब दूसरे प्रांत की है और उसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मिल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मेंहनगर पुलिस शनिवार शाम को वाहनों की जांच पड़ताल में जुटी थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि बाबू की खजुरी की बंद पड़ी एक राइस मिल में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपा कर रखी हुई है। इस पर प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर राजेश कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक देवगांव विमलेश मौर्या ने आबकारी विभाग की टीम के साथ राइस मिल पर देर रात छापा मारा।
विज्ञापन
मिल से 755 पेटी में 36,240 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर पुलिस ने मिल मालिक अनीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब मध्य प्रदेश की बनी हुई बांबे स्पेशल व्हिस्की ब्रांड की है। पूछताछ में अनीश ने बताया कि इस कारोबार में उसके भाई आनंद सिंह व पिता गोविंद सिह की भी सक्रिय भूमिका है। पुलिस ने अनीश का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। वहीं पुलिस फरार आनंद सिंह व गोविंद सिंह की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन