फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle-aged man dies due to bike collision while crossing the road

Azamgarh News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Mon, 23 Feb 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies due to bike collision while crossing the road
मुंशी लाल, फाइल फोटो । संवाद
पवई। थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह बाजार के पास रविवार की दोपहर बाद तीन बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से सुम्हाडीह निवासी मुंशीलाल (50) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव से मुंशीलाल किसी काम से बाजार जा रहे थे। इस दौरान वे सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्री हैं। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत-बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के वर्मा ईंट-भट्ठे पर काम करने वाला वाले मजदूर बल्ली आदिवासी (28) शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। मजदूर कसयाडी थाना मणिका जिला पलामू (झारखंड) का रहने वाला था।परिजनों के अनुसार, बल्ली पिछले तीन महीनों से परिवार के साथ आजमगढ़ के गोविंद साहब के परिसर में रहकर वर्मा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। वह शनिवार की शाम 06 बजे ट्रैक्टर से ईंट-भट्ठे की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचा कि तभी बल्ली ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले साथियों ने उसे तुरंत सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ लाए। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक दो छोटे पुत्रों का पिता था। थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed