फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle-aged dies after falling while installing shuttering

शटरिंग लगाते वक्त गिर कर अधेड़ की हुई मौत

Tue, 17 Aug 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies after falling while installing shuttering
जीयनपुर कस्बा में एक निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का कार्य कर रहा मिस्त्री असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल मिस्त्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालिकापुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामनरायन शटरिंग का कार्य करता था। रविवार को वह जीयनपुर कस्बा स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान शटरिंग से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed