{"_id":"9e6754db005e67af0e09817cbaffc669","slug":"medical-college-s-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज की बिजली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज की बिजली कटी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाए पर सख्त बिजली विभाग वसूली के लिए अभियान चला रहा है, इसका असर भी दिख रहा है। इस क्रम में सोमवार को विभाग के अधिकारियों के आदेश पर सपा मुखिया और सांसद मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट सुपर फैसिलिटी हास्पिटल और मेडिकल कालेज की बिजली बकाए में काट दी गई। मेडिकल कालेज पर 86 लाख 67 हजार रुपया बकाया है।
अधिशासी अभियंता ओपी राम ने बताया कि बिल जमा करने के लिए चक्रपानपुर स्थित सुपर फैसिलिटी हास्पिटल/मेडिकल कालेज के प्रशासन को कई बार पत्र भेजा गया। इसके अलावा मौखिक वार्ता भी की गई लेकिन अस्पताल प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा।
इस पर मजबूर होकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें यह कदम उठाना पड़ा। अगर इसके बाद भी बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो वे संबंधित विभाग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस संबंध में सूबे के परिवहन मंत्री और जनप्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह से अस्पताल की लाइट काटना गलत है।
विज्ञापन
अगर अस्पताल पर विद्युत बिल बकाया है तो सरकार उसे अदा करती। मैं इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करूंगा। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि पीजीआई की बिजली कटने से वहां इलाज के लिए पहुंचने वाले गरीबों को नुकसान होगा। विभाग को इस तरह की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी।
मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने इस अस्पताल का निर्माण शुरू करवाया था। 2008 में यह अस्पताल बनकर तैयार हो गया। दो वर्ष पूर्व इस अस्पताल को मेडिकल कालेज की मान्यता मिल गई। बरवक्त यहां एमबीबीएस की सौ सीटें हैं।