फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Meat smugglers opened fire on police, two arrested

गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, दो गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meat smugglers opened fire on police, two arrested
मांस तस्करों को पकड़ने निकली दीदारगंज पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार की सुबह तस्करों ने फायर किया। खुद को बचाते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ स्थल पर मांस व तमंचा बरामद किया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह दीदारगंज क्षेत्र के आमगांव चौराहे पर मौजूद थाना प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि मांस तस्करी में लिप्त दो कुख्यात व्यक्ति प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति के लिए चकवा नहर पुलिया से सुघरपुर गांव की ओर जाने वाले हैं। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और चकवा पुलिया के पास घेरेबंदी कर मांस तस्करों का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद आमगांव की ओर से बोरी लेकर आ रहे दो व्यक्तियों पर पुलिस की निगाह पड़ी। उनके नजदीक आते ही जब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो एक ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह घेराबंदी कर दोनों को पुलिस ने दोनों को काबू में कर लिया। उनके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व बोरे में रखा भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद अफ्सर पुत्र मोहम्मद फारुख ग्राम मानीकला थाना खेतासराय तथा शादाब पुत्र दिलशाद ग्राम अरंद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार अफ्सर अपराधी है। उसके खिलाफ जौनपुर के अलावा जनपद के विभिन्न थानों में दो दर्जन से भी ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। वह जौनपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed