फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mau police's explanation is not acceptable in the death of the girl student, demand for CBI inquiry

Azamgarh News: छात्रा की मौत मामले में मऊ पुलिस की विवेचना मंजूर नहीं, सीबीआई जांच की मांग

Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mau police's explanation is not acceptable in the death of the girl student, demand for CBI inquiry
चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में छात्रा की मौत मामले में शनिवार को भी अभिभावक सड़क पर उतरे। मृत छात्रा के माता-पिता के नेतृत्व में शहर के मुख्य चौक से पैदल मार्च निकला। जो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुआ। यहां मृतका के माता-पिता ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर प्रकरण की जांच जनपद पुलिस से ही कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मां ने कहा कि जनपद पुलिस की विवेचना में ऐसी क्या गड़बड़ी थी कि मऊ पुलिस ने उसे खारिज कर दिया और गिरफ्तार प्रधानाचार्या व कक्षाध्यापक को क्लीन चिट दे दिया। बेटी को न्याय दिलाने के लिए अब मैं सीएम तक जाउंगी। वहीं पिता ने प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई। 31 जुलाई को चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा की तीसरी मंजिल से संदिग्धावस्था में गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। तीन अगस्त को प्रधानाचार्या सोनम मिश्रा व कक्षाध्यापक अभिषेक राय को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। विवेचना में हत्या की पुष्टि न होने पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 में दोनों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने जनपद पुलिस से घटना की विवेचना सीओ नगर मऊ को दे दी। सीओ नगर मऊ ने मात्र 24 घंटे में ही अपनी विवेचना पूरी करते हुए कोर्ट में 164 में अपनी रिपोर्ट देते हुए गिरफ्तार प्रधानाचार्या व शिक्षक को इस घटना में दोषी पाए जाने से इंकार कर दिया। जिस पर न्यायालय ने नौ अगस्त की देर शाम ही दोनों के रिहाई आदेश जारी कर दिए। वहीं बच्ची की शुक्रवार को तेरहवीं थी।

जिसके चलते परिजन भी विरोध नहीं कर पाए। शनिवार को मृत छात्रा के मां-बाप के नेतृत्व में अभिभावक पुन: सड़क पर उतर पड़े और जिलाधिकारी को पत्रक सौंप सीओ नगर मऊ की विवेचना को सिरे से खारिज करते हुए जनपद पुलिस की विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ाये जाने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में विनीत सिंह रीशु, विवेक पांडेय, विवेक अग्रवाल समेत काफी संख्या में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed