फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Masarrat the hanging in effigy

मसर्रत के पुतले को दी गई फांसी  

Fri, 17 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 17 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Masarrat the hanging in effigy
मसर्रत आलम द्वारा श्रीनगर में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराने और पाक परस्त नारे लगाने के विरोध में शुक्रवार को जिले में भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य हिंदू संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। एक तरफ जहां भाजपा ने मसर्रत को फांसी पर लटकाकर प्रदर्शन किया तो दूसरी तरफ हिंदू युवा वाहिनी ने मसर्रत आलम के पुतले को फांसी लगाते हुए पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार से ऐसे अलगाववादी नेताओं पर प्रतिबंध लगाने और धारा 370 को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की।
विज्ञापन



मसर्रत आलम के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पवनदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक चौराहे पर मसर्रत आलम के पुतले को फांसी पर लटकाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘देशद्रोहियों को फांसी दो’ आदि नारे लगाए। इस दौरान पवनदेव त्रिपाठी ने कहा कि मसर्रत कश्मीर में बैठकर लश्कर-ए-तैयबा के इशारों पर घाटी में अलगाववाद और आतंक का खेल खेल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे देशद्रोहियों को तत्काल फांसी पर लटका देना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश यादव, विनय प्रकाश, मनीष सिंह, पंकज सिंह कौशिक, श्रीकांत मौर्य, संतोष शिल्पकार, विनम्रसेन सिंह, नीरज पांडेय, गिरीश सेठ, रविशंकर सेठ, आदर्श शुक्ल, गौतम सेठ, अवनीश राय, उज्ज्वल वर्मा, अजय भारती, अरविंद गेलवारा, रजन गुप्ता, अशोक पटेल, राजीव आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में हिंदू युवा वाहिनी ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मसर्रत आलम के पुतले को फांसी देकर दहन कर दिया। जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो सर्वे भवतु सुखिन: का नारा देता है लेकिन देश के गद्दार यह समझ नहीं पाते हैं कि वे रहते-खाते तो भारत की लेकिन गाते पाकिस्तान की। इसे हम देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मसर्रत पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर मनोज सिंह, विरेंद्र सिंह, जगदंबा बाबा, विनोद सोनकर, हलधर दूबे, मिथिलेेश चौरसिया, रुद्र प्रताप पांडेय, शिवप्रकाश चौबे, प्रवीण सिंह, रामसकल चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, अविनाश आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed