फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Martyrdom Day of Guru Tegh Bahadur celebrated

Azamgarh News: गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया

Tue, 25 Nov 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day of Guru Tegh Bahadur celebrated
18 मातबरगंज स्थित गुरुद्वारे में सजा गुरु का दरबार। संवाद
आजमगढ़। सिख पंथ के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी महाराज, भाई मति दास जी, भाई सति दास जी एवं भाई दयाला जी के 350 वें शहीदी दिवस पर गुरु घर में आस्था की अभिव्यक्ति के साथ श्रद्धा का अर्पण किया गया। नगर के मातबरगंज स्थित गुरुद्वारे में सुबह सिख पंथ के लोगों के साथ सनातन समाज के लोगों ने भी गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और शहीद गुरु के प्रति श्रद्धा का अर्पण कर धन्य हुए।
विज्ञापन




ज्ञानी सुनील सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी को साहस और शौर्य के प्रतीक के लिए जाना जाता है। 1675 में उन्होंने धर्म, मानवता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और न्याय के लिए कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। वे एक महान योद्धा, धर्म गुरु और देशभक्त थे। उन्होंने धर्म, इंसानियत और देश की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इसी कारण उन्हें ‘हिंद की चादर’ का सम्मान मिला। उनके शहीदी दिवस पर हमें उनके आदर्शों को याद करना चाहिए। उन्होंने हमें सिखाया कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानव कल्याण कितने महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन




संगतों ने सबद-कीर्तन कर गुरु दरबार को निहाल कर दिया। सबद-कीर्तन के बाद अरदास और कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। उसके कुछ देर बाद लंगर में सभी लोगों ने साथ बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण करने के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed