फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married women will observe Karva Chauth fast for the long life of their husbands.

Azamgarh News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें रखेंगी करवाचौथ व्रत

Tue, 31 Oct 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married women will observe Karva Chauth fast for the long life of their husbands.
आजमगढ़। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं एक नवंबर यानी आज बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। करवाचौथ से पहले मंगलवार को बाजार में चहल-पहल रही। महिलाओं ने करवाचौथ की खरीदारी पूरी कर ली है। बड़ी संख्या में महिलाएं गहनों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंची थी। मुख्य चौक पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली थी।
विज्ञापन

करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा शब्द का अर्थ मिट्टी का बर्तन होता है। चौथ का शाब्दिक अर्थ चतुर्थी है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु और सफलता के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। अविवाहित युवतियां सुयोग्य वर की कामना के लिए इस व्रत को धारण करती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पति, पत्नी को मिट्टी के बर्तन (करवा) से पानी पिलाकर व्रत खुलवाता है। बाजार में आई नई चुनरी प्रिंटेड, डिजाइनर साड़ी, गोटा पट्टी साड़ी, बनारसी साड़ी और सिल्क की साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी है। शृंगार सामग्री के दुकानदार सूरज जायसवाल ने बताया कि मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, डिजाइनर कंगन, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

0000000
बाजार में पीतल, सोना व चांदी के करवा, सुहागिनें पंचतत्व की मुरीद
आजमगढ़। बाजार में पीतल, चांदी और सोना के करवा सुंदर डिजाइन में मौजूद हैं। पर सुहागिनें पंचतत्व के करवा की मुरीद हैं। मिट्टी का करवा आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी तत्व से बनता है। ऐसे में मिट्टी का करवा सुहागिन महिलाओं की पहली पसंद है। बाजार में मिट्टी के बेहतरीन करवा बिक्री के लिए सजे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
परमात्मा को साक्षी मान करते सुखी दांपत्य की कामना
आजमगढ़। मिट्टी के करवे से पानी पिलाकर पति पत्नी अपने रिश्ते में पंचतत्व और परमात्मा दोनों को साक्षी बनाकर अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने की कामना करते हैं। मिट्टी का करवा पंचतत्व का प्रतीक है। उसे बनाकर धूप और हवा से सुखाया जाता है, जोकि आकाश तत्व और वायु तत्व के प्रतीक हैं। आग में तपाकर पकाया जाता है। पानी को ही परब्रह्म माना गया है, क्योंकि जल ही सब जीवों की उत्पत्ति का केंद्र है।

0000
ब्यूटी पार्लर में हो रही एडवांस बुकिंग

आजमगढ़। करवाचौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है। गुनगुन ब्यूटी पार्लर की संचालक सुमन जायसवाल ने बताया कि अब तक दर्जनों महिलाओं ने बुकिंग कराई है। वहीं दुकान पर खरीदारी के लिए भी आ रही है। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर भी महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed