फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hanged, accused of dowry murder

विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 17 Apr 2022 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged, accused of dowry murder
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने शनिवार की रात घर पर ही फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो पुलिस को सूचना दिए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हथिया गांव की रहने वाली मंजीता (33) पत्नी बाढू ने शनिवार की रात घर पर ही टीनशेड में लगे बांस से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना मायके वालों को दी गई। सूचना पर मंजीता के पिता राजेंद्र सोनकर निवासी कस्बा निजामाबाद मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाने लगे। इसके साथ ही सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed