फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman dies, murder case against four including husband

Azamgarh News: विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर हत्या का केस

Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, murder case against four including husband
बसखारी (अंबेडकरनगर)। कौड़ाही गांव में रविवार सुबह नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का केस दर्ज किया है। रविवार सुबह गांव निशा (27) पत्नी सरवन का शव घर के ही एक कमरे में रस्सी के सहारे छत से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना के बगैर नीचे उतारा और सीएचसी बसखारी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच महिला के मायके आजमगढ़ के अतरौला थाना क्षेत्र के सेनपुर से मां बसंती व अन्य लोग भी पहुंचे। मां ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा कि दो वर्ष पहले बेटी निशा की शादी कौड़ाही निवासी सरवन से की। उस समय क्षमता से अधिक दहेज दिया। विवाह के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शनिवार रात ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या कर दी। उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे छत से लटका दिया। एसओ संतकुमार सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर पति सरवन, देवर सूरज और धीरज के साथ ही सास के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने समेत अन्य धाराओं में कसे दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed