फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman brutally beaten with sticks and rods left half-dead and locked in bathroom in azamgarh

UP: बाथरूम में अधमरी हाल में मिली विवाहिता, ससुरालियों की प्रताड़ना सुन सहमी पुलिस; आरोपियों के खिलाफ FIR

Wed, 04 Feb 2026 11:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 11:10 PM IST
सार

Azamgarh News: विवाहिता के साथ मारपीट की सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंच गई। तहरीर और शिकायत के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने बंद कमरे से उसे बाहर निकाला एवं आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
Married woman brutally beaten with sticks and rods left half-dead and locked in bathroom in azamgarh
पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : istock

विस्तार

UP News: चोपन थाना क्षेत्र के बरवाटोला सलखन निवासी विवाहिता को बच्चों की बात को लेकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि पति व ससुर ने उसे तब तक पीटा जब तक उसकी हालत अधमरा सरीखा नहीं हो गई। इसके बाद बाथरूम में बंद कर बाहर से कुंडी चढ़ा दी। 

विज्ञापन


किसी तरह मायके के लोगों को इसकी जानकारी हुई। उनसे मिली सूचना पर पुलिस पहुंची तब पीड़िता को मुक्त कराया जा सका। महिला थाने में पति और ससुर पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पीड़िता अमरावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वर्ष 2018 में उसका विवाह मिसिरगांवा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली निवासी बृजेश के साथ हुआ था। उन्हें तीन बच्चे हैं। बावजूद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसे लेकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गत 27 जनवरी की सुबह नौ बजे बच्चों की बात को लेकर पति बृजेश और ससुर रामललित ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया। तब तक पीटा गया, जब तक वह गिर नहीं गई। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया गया। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पति, जेठ ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला : रायपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली इंद्रावती ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि उसकी शादी छह जून 2025 को तेनुआ थाना नौगढ़, चंदौली निवासी अमरिका के साथ हुई थी। 

शादी के बाद से ही पति अमरिका, ससुर उमाशंकर, सास कुमारी, जेठ दुर्जन, सुदर्शन, देवर रविकांत ने दहेज में दो लाख की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर गत 22 जनवरी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed