फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many OPDs are closed and doctors are missing somewhere

कई ओपीडी बंद तो कहीं गायब रहे चिकित्सक

Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Many OPDs are closed and doctors are missing somewhere
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण घटने के बाद अस्पतालों की ओपीडी खोल दी गई गई लेकिन चिकित्सक बैठ नहीं रहे हैं। शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल में कई चिकित्सकों की ओपीडी बंद रही और कुछ चिकित्सकों की ओपीडी तो खुली थी लेकिन उनका कहीं पता नहीं था। एसआईसी अपने कार्यालय में बैठे थे।
विज्ञापन

बरसात शुरू होने के बाद संक्रामक बीमारियां भी पांव पसारने लगी हैं। मौसमी बुखार, डायरिया जैसी बीमारियों के रोगी अस्पताल पहुंचन लगे हैं। मंडलीय अस्पताल में भी मौसमी और संक्रामक बीमारियों से पीड़ित पहुंच रहे हैं। मरीज सुबह आठ बजे से ही चिकित्सक के इंतजार में उनकी ओपीडी के बाहर उनका इंतजार करने लगते हैं लेकिन चिकित्सक समय से नहीं आ रह हैं। तमाम मरीजों को निराश लौटना भी पड़ रहा है। शासन ने चिकित्सकों के ओपीडी में बैठने का समय सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक निर्धारित किया है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो कई चिकित्सक ओपीडी में थे ही नहीं। किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र बंद था। चर्म रोग विशेषज्ञ डा. पूनम कुमारी अपनी ओपीडी में नहीं थी। नाक, कान, गला रोग विशेष डा. आशुतोष गायब थे। फिजिशियन डा. राजनाथ की ओपीडी बंद थी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जेपी श्रीवास्तव भी नही आए थे।
विज्ञापन

ओपीडी का हाल
- 10.40 बजे: नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जेपी श्रीवास्तव नहीं आए।
- 10.50 बजे: चिकित्सक के न होने से सोनोग्राफी का कार्य बंद था।
- 11.00 बजे: बंद मिला किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र।
- 11.05 बजे: पंजीकरण काउंटर से 926 पर्ची काट जा चुकी थी।
- 11.10 बजे: फिजिशियन डा. राजनाथ की ओपीडी बंद मिली।
- 11.20 बजे: चर्म रोग विशेषज्ञ डा. पूनम कुमारी ओपीडी में नहीं मिलीं।
- 11.30 बजे नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed