फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Male employees removed from Kasturba schools

Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालयों से हटाए गए पुरुष कर्मचारी

Tue, 02 May 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Male employees removed from Kasturba schools
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात पुरुष कर्मचारियों को हटाने के फैसले का विद्यालय में तैनात कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में जनपद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के स्टाफ ने काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज करवाया। बताते चलें कि जनपद में कुल 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें कुल 30 पुरुष कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन

शासन के इस निर्णय के बाद कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। जिसके विरोध में सोमवार को जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के कर्मचारियों और बच्चों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि यदि विद्यालय में पुरुषों की तैनाती नहीं होगी तो बालिकाओं की सुरक्षा कैसे होगी। विद्यालय में यदि पुरुष कर्मचारी नहीं होंगे तो महिलाएं बाहरी कार्यों को कैसे निपटाएंगी। कस्तूरबा विद्यालयों में लेखाकार, चपरासी व चौकीदार पद पर पुरुषों की तैनाती की गई थी। पुरुष कर्मचारी न होने से गैस सिलेंडर सहित अन्य काम प्रभावित होंगे। बताते चलें कि यूपी के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब सिर्फ महिला शिक्षकों और कर्मचारियों की ही तैनात की जाएंगी। नए सत्र से पुरुष शिक्षक व कर्मचारियों का नवीनीकरण नहीं होगा, जिससे उन पर छंटनी की तलवार लटक रही है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने रानी की सराय, जहानागंज, पवई आदि जगहों पर कर्मचारियों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

000000
शासन की तरफ से इन्हें नए सत्र से हटाने का निर्देश दिया गया है। अभी तक इन्हें हटाया नहीं गया है लेकिन शासन का निर्देश है तो इसका पालन किया जाएगा। - सुरेंद्र यादव, डिस्टि्क्ट कोआर्डिनेटर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed