फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maiku, wanted in 25 cases, arrested for securing bail for accused individuals using forged documents.

Azamgarh News: 25 मुकदमों में वांछित मैकू फर्जी दस्तावेज लगाकर लेता था आरोपियों की जमानत, गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Maiku, wanted in 25 cases, arrested for securing bail for accused individuals using forged documents.
जीयनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी जमानत लेने का आरोपी मैकू यादव। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। फर्जी अभिलेखों के आधार पर गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत कराने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य रामचंद्र यादव उर्फ मैकू यादव उर्फ सत्यम यादव निवासी भरौली, थाना जीयनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 से अधिक मुकदमें दर्ज है। उस पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा अपराधियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे जनपद कारागार गोरखपुर के पास रामचंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाभ थाना कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज है। जांच में पता चला कि कुछ तथाकथित वकील और जमानतदार आर्थिक लाभ के लिए डकैती, लूट, हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अवैध शस्त्र जैसे गंभीर मामलों में बंद आरोपियों की जमानत कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से करा रहे थे। इस दौरान एक ही जमानतदार की ओर से एक जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई आरोपियों की जमानत कराए जाने के तथ्य मिले, इससे संगठित गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पहले एक से अधिक जमानत लेने वालों के चिह्नित किया गया था। इसमें 99 लोगों के नाम सामने आए थे। इस मामले में नगर कोतवाली में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ, जौनपुर और वाराणसी में भी दर्ज हैं मुकदमें
रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू यादव के खिलाफ आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, फर्जीवाड़ा, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार वह कई संगठित आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहा है।
खुद तैयार करते थे फर्जी खतौनी और आई कार्ड
एसपी ग्रामीण ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक बार ही किसी व्यक्ति की जमानत ले सकता है। लेकिन, यह लोग जमानत लेने के लिए खुद ही फर्जी खतौनी के साथ आईडी तैयार करते थे। इसके बाद उसे कोर्ट लगाकर किसी भी व्यक्ति की जमानत लेते थे।

---

एक ही व्यक्ति ने ली 23 लोगों की जमानत
एसपी ग्रामीण ने बताया तो बड़े पैमाने पर फर्जी जमानत का खेल चल रहा है। मामले में जो मुख्य अभियुक्त दयाराम, अंबेडकर नगर जनपद का है और उसने फर्जी अभिलेखों के सहारे 23 लोगों की जमानत ली है। उसकी तलाश की जा रही है।

---

जमानत लेने में आरोपियों द्वारा खेल किया जा रहा था। मैकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, इसका सरगना अंबेडकर नगर जनपद का है, जिसने 21 लोगों की जमानत ली है। उसकी तलाश की जा रही है।-चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed