फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahadev's attention in homes, temple remains empty

घरों में ही महादेव का ध्यान, मंदिर रहे खाली

Mon, 20 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mahadev's attention in homes, temple remains empty
शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को नंदी का पूजन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सावन में जहां शिवालयों पर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ती थी वहीं इस कोरोना की वजह से शिवालयों में कहीं भी कतार देखने को नहीं मिली। लोगों ने प्रशासन द्वारा जलाभिषेक के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से पहले ही कांवऱ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं मंदिरों में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश जारी कर दिया था। जिला प्रशासन पहले ही धारा 144 लागू की गई। मंदिरों में एक बार में पांच लोगों से अधिक लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। नगर के भंवरनाथ मंदिर पर सुबह के समय काफी संख्या में लोगों की कतार लगी थी। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही श्रद्घालुओं की कतार देखने को नहीं मिली। इक्का दुक्का लोग ही बाबा का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पर पहुंचे। मंदिर परिसर में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी और श्रद्घालुओं के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। बहुत से लोगों ने घर में ही बाबा की पूजा अर्चना की बगल स्थित बाबा की मूर्ति पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। नगर के मातबरगंज स्थित भगवान भोले नाथ की मूर्ति पर भी जलाभिषेक करने वालों की संख्या कम देखने को मिली।

शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन पूजन करते लोग।

शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन पूजन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन पूजन करते लोग।

शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन पूजन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed