{"_id":"60bbbb228ebc3e5ab60de070","slug":"made-aware-of-the-ill-effects-on-the-environment-azamgarh-news-vns593232743","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के प्रति किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के प्रति किया सचेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पौधेरोपण और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के प्रति सचेत किया गया।
रानी की सराय के जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रबंधक शैलेश कुमार राय, प्रकृति बचाओं अभियान के संयोजक अजय गौतम, प्राचार्य डा. इश्तेयाक अहमद ने जंगल और नदी बचाने को वैश्विक स्तर पर अभियान चलाने पर बल दिया। इसी क्रम में कृषि महाविद्यालय कोटवा प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। निजामाबाद: जहांगीरपुर ग्राम सभा में यूथ क्लब के सदस्यों ने 200 पीपल के पौधे लगाए। संरक्षक डा. राजकुमार पांडे, श्याम सुंदर पांडे आदि मौजूद रहे। मेजवां: फूलपुर के लोनियाडीह स्थिति मदरसा जामिया शर्किया इस्लामिया परिसर में जिला पंचायत सदस्य हाजी रिजवान ने पौधा लगाया। वहीं सामाजिक संस्था उमापति माडर्न के प्रबंधक गोविंद यादव ने पौधे लगाने का आह्वान किया। अंबारी: मीरअहमदपुर तिलक गांव में प्रधान संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में युवाओं ने पौधे लगाए। अमिलो: मुबारकपुर के भरौलिया इब्राहीमपुर में कांग्रेस की महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उतर प्रदेश सबीहा अंसारी के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। वहीं भारत विकास परिषद् शाखा ने मिलिया में पर्यावरण पर गोष्ठी में लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया।
मैसेज करिए, घर बैठे पहुंचेगा पौधा
आर्यमगढ़ सेवा समिति ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंाच जून से पांच अगस्त तक पूरे दीदारगंज एवं फूलपुर क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्य करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में मोबाइल से अधिकृत पौध विक्रेता के नंबर पर मैसेज करने पर घर बैठे पौधे पहुंच जाएंगे। इसकी शुरूआत शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई। समिति के सचिव एवं पर्यावरण मित्र अरूणाकर सिंह हैपी ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति घर बैठे नि:शुल्क पौध प्राप्त करने के लिए फूलपुर में अधिकृत पौध वितरक संदीप मौर्य के मोबाइल नंबर 9637642196, मार्टीनगंज में विकास बिंद के 8299491097 तथा मुहम्मदपुर में संजय यादव 7398267717 उक्त नंबरों पर अपना नाम और पता लिखकर मैसेज करने पर उनको पौधा प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम की शुरूआत फूलपुर ब्लाक के बेला, डीहपुर, खेतापट्टी, रम्मौपुर आदि गावों में पौधे लगाकर किया गया।