फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Made aware about the maintenance of files

Azamgarh News: फाइलों के रख-रखाव के प्रति किया जागरूक

Wed, 31 May 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Made aware about the maintenance of files
सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त रखने और कार्य प्रणाली में बेहतर सुधार के लिए मंगलवार को तीसरे दिन नेहरू हाल में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कर्मचारी आचरण नियमावली व आरोप पत्र के बारे मे विस्तार से बताया। उक्त प्रशिक्षण में कलेक्ट्रेट कार्यालय, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों व उनके पटल सहायक शामिल हुए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि विभागीय कार्यवाही एवं जांच प्रक्रिया के संबंध में जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसका अनुपालन करें। कहा कि किसी भी कोर्ट व आयोग के जो पेपर प्राप्त हो, उसकी फाइलिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। प्रत्येक विभागों में वाद रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। वाद रजिस्टर में नए व पुराने वादों का अंकन अवश्य कराएं। उन्होने बताया कि 31 मई 2023 को शाम चार बजे से पांच बजे तक सेवानिवृत्ति लाभ (पेंशन, ग्रेच्युटी आदि) के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने विभागीय कार्यवाही एवं जांच प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होने अनुशासनात्मक कार्यवाही के अंतर्गत दंड व दंड प्रकार के बारे में विस्तार से बताया और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम एक से लेकर नियम 17 तक के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर मुख्य कोषाधीकारी गिरीश चंद, डीआइओ, एनआइसी चंदन यादव एवं अधिकारी/कर्मचारी सहित एनआइसी के डिस्ट्रक्टि रोल आउट मैनेजर अजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed