फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madarsa fight over Ajan, three injured

मदरसे में अजान को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल

Sat, 28 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Madarsa fight over Ajan, three injured
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सजई गांव में स्थित मदरसे में शनिवार की शाम अजान करते हुए नई परंपरा शुरू करने पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले ली। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दे रही। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन

घायल होने वालों में गोविंद (25) पुत्र फागू मौर्य, रोहित (20) पुत्र गंगा मौर्य, संजय यादव (18) पुत्र रामनयन यादव का नाम शामिल है। यह सभी फूलपुर कोतवाली के सजई गांव के निवासी हैं। गांव वालों के मुताबिक गांव में एक मदरसा चलता है। इसमें क्षेत्र के तमाम समुदाय से जुड़े बच्चे पढ़ते हैं। लोगों के मुताबिक शनिवार की शाम को गांव के कुछ बच्चे मदरसे के पास बैठकर आग ताप रहे थे। मदरसे के छात्र अजान कर रहे थे। मदरसे से यह नई परंपरा शुरू होने का गोविंद, संजय आदि ने विरोध किया तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों में मारपीट होने लगी। मनबढ़ों ने मारपीटकर इन तीनों को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। दोनों पक्ष के लोग मौके पर जुटने लगे। घटना की सूचना मिलने पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद और कोतवाल फूलपुर केके गुप्ता भारी भरकम फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। दोनों पक्ष के पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजवा दी। पुलिस इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दे रही। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गांव का माहौल बिलकुल शांत है। पांच आरोपी हिरासत में हैं। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, न ही अभी तक तहरीर ही मिली है। पुलिस स्थितियों पर गंभीरता से नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed