{"_id":"118624a540bc65fd25f6d4f22f7c31ff","slug":"lpg-landed-on-the-road-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के लिए सड़क पर उतरे, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के लिए सड़क पर उतरे, लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के रामपुर स्थित दुलारी देवी इंडियन गैस
विज्ञापन
एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को पर्ची पर दी गई तिथि के अनुसार गैस सिलेंडर न
दिए जाने के विरोध में उन्होंने शनिवार की सुबह 6.30 बजे जहानागंज-सठियांव
मार्ग को जाम कर दिया। दो घंटे तक चले जाम से यातायात बाधित रहा। स्थानीय
लोगों ने समझाबुझा कर रास्ता जाम समाप्त कराया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने
एजेंसी मालिक को चेतावनी दी कि यदि गैस की डिलेवरी में अनिमियता बरती गई तो
वह एजेंसी पर ताला लगा देंगे।
गैस उपभोक्ता इंद्रजीत, दीपू सिंह, अरविंद शुक्ला, शिवाजी, सोनू, जवाहिर राय ने बताया कि 17,18 व 22 मार्च को जिस भी उपभोक्ता की पर्ची काटी गई थी उन्हें आज तक गैस सिलेंडर नहीं दिया गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना पर्ची वालों से पचास रुपया अधिक लेकर सिलेंडर दिया जा रहा है। गैस एजेंसी के मैनेजर पप्पू ने बताया कि एजेंसी में नौ हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। महीने में 13 ट्रक गैस आती है। लेकिन इस बार दो ट्रक काफी देर से आया जिसके कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। बताया कि जल्द ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उधर सुबह 6:30 से लगाया गया जाम 8:30 बजे तक चला। जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। इससे स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरहाल लोगों ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे गैस उपभोक्ताओें को समझा बुझा कर रास्ता जाम समाप्त कराया। तब जाकर यातायात सामान्य हो