फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   LPG landed on the road, put the jam

रसोई गैस के लिए सड़क पर उतरे, लगाया जाम

Sat, 28 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
LPG landed on the road, put the jam
ब्लाक के रामपुर स्थित दुलारी देवी इंडियन गैस
विज्ञापन
एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को पर्ची पर दी गई तिथि के अनुसार गैस सिलेंडर न दिए जाने के विरोध में उन्होंने शनिवार की सुबह 6.30 बजे जहानागंज-सठियांव मार्ग को जाम कर दिया। दो घंटे तक चले जाम से यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने समझाबुझा कर रास्ता जाम समाप्त कराया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने एजेंसी मालिक को चेतावनी दी कि यदि गैस की डिलेवरी में अनिमियता बरती गई तो वह एजेंसी पर ताला लगा देंगे।   

गैस उपभोक्ता इंद्रजीत, दीपू सिंह, अरविंद शुक्ला, शिवाजी, सोनू, जवाहिर राय ने बताया कि 17,18 व 22 मार्च को जिस भी उपभोक्ता की पर्ची काटी गई थी उन्हें आज तक गैस सिलेंडर नहीं दिया गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना पर्ची वालों से पचास रुपया अधिक लेकर सिलेंडर दिया जा रहा है। गैस एजेंसी के मैनेजर पप्पू ने बताया कि एजेंसी में नौ हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। महीने में 13 ट्रक गैस आती है। लेकिन इस बार दो ट्रक काफी देर से आया जिसके कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। बताया कि जल्द ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उधर सुबह 6:30 से लगाया गया जाम 8:30 बजे तक चला। जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। इससे स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरहाल लोगों ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे गैस उपभोक्ताओें को समझा बुझा कर रास्ता जाम समाप्त कराया। तब जाकर यातायात सामान्य हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed