फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lover couple absconding from home got married at the police station

घर से फरार प्रेमी युगल की थाने पर हुई शादी

Wed, 29 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lover couple absconding from home got married at the police station
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव के रहने वाले प्रेमी युगल ने मंगलवार को थाने में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। मौके पर उपस्थित परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मंगलवार को ही युवती की शादी थी और बरात आने वाली थी। इसके एक दिन पूर्व सोमवार को ही प्रेमी युगल घर छोड़ कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

हूंसेपुर गांव निवासी विशाल कुमार गांव की ही मंजू से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इस बीच मंजू के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दिया। मंगलवार को उसकी शादी थी और बरात आने के एक दिन पूर्व ही सोमवार की रात प्रेमी युगल घर छोड़ कर फरार हो गए। लड़की के फरार होने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। प्रेमी युगल की तलाश में परिजन व ग्रामीण लग गए। काफी प्रयास के बाद दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के संभ्रात लोगों ने दोनों की शादी कराने की बात परिजनों के समक्ष रखी। जिस पर दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए। इस बीच मामला थाने पर पहुंच गया तो पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने आयी। जहां संभ्रात लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवार शादी को जारी हो गए। इसके बाद थाने पर स्थित मंदिर में ही प्रेमी युगल ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर व सिंदूरदान कर विवाह कर लिया। दोनों पक्ष के लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद प्रेमी युगल अपने घर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed