फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loot of 50 thousand from public service center operator

Azamgarh News: जनसेवा केंद्र संचालक से 50 हजार की लूट

Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loot of 50 thousand from public service center operator
थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक को असलहे से आतंकित कर उससे 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। संचालक बैंक से रुपये निकाल कर केंद्र पर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। नौबरार त्रिपुरार खालसा गांव निवासी मेवा लाल का सहदेवगंज बाजार में जनसेवा केंद्र है। सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने यूनियन बैंक के सहदेवगंज शाखा से 50 हजार रुपये नकद निकाला और उसे डिकी में रख जनसेवा केंद्र के लिए चल पड़े। अभी वह महेशपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों में से एक ने गाड़ी की चाभी निकाल ली और एक बरमाश ने उन्हें असलहा सटा दिया। बदमाशों ने डिकी में रखे पचास हजार रूपये निकाले और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। केंद्र संचालक मेवालाल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फौरन मौके पर जा पहुंची। उसने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि पुलिस को देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed