फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election CM Yogi Adityanath Akhilesh and Dimple Yadav will public meeting and rally in Azamgarh

Lok Sabha Election: CM योगी कल आजमगढ़ में भरेंगे हुंकार, 22 को अखिलेश की 3 जनसभाएं; 23 को डिंपल यादव का रोड शो

Sat, 18 May 2024 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 May 2024 09:58 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : आजमगढ़ जिले की दो लोकसभा सीटों पर मतदाताओं को साधने के लिए दिग्गजों का दौरा जारी है। इसी क्रम में सीएम योगी कल आजमगढ़ में चुनावी हुंकार भरेंगे। वहीं 22 को अखिलेश यादव तो 23 को डिंपल यादव पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election CM Yogi Adityanath Akhilesh and Dimple Yadav will public meeting and rally in Azamgarh
योगी, अखिलेश और डिंपल का आजमगढ़ दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। मतदान से पहले पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए पार्टियों के दिग्गज नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। सीएम योगी 19 मई को यहां दो सभा करेंगे जबकि 22 मई को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन जनसभाएं करेंगे। अगले दिन 23 मई को डिंपल यादव सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी।

विज्ञापन


दो महीने के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए एक-एक जनसभाएं कर चुके हैं। अभी गुरुवार को ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गंधुवई में जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन


अब 19 को सीएम योगी फूलपुर और मेंहनगर विधानसभा में जनसभा करेंगे। वहीं अब सपा के चुनाव प्रचार में भी तेजी आ चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बदायूं प्रत्याशी आदित्य यादव डेरा जमा चुके हैं। वहीं पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव 22 मई को तीन स्थानों पर जनसभा करेंगे। 23 को डिंपल यादव यहां सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में रोड शो करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed