फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Line man dies due to current while changing transformer in azamgarh

आजमगढ़: ट्रांसफार्मर बदलते समय चालू कर दी सप्लाई, करंट से लाइन मैन की मौत

Sat, 14 Aug 2021 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Aug 2021 01:24 PM IST
सार

सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम बूढ़नपुर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
Line man dies due to current while changing transformer in azamgarh
करंट से लाइनमैन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वालेपट्टी गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलने के दौरान अचानक सप्लाई चालू हो जाने से संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम बूढ़नपुर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज के धरौली गांव निवासी प्रमोद कुमार(24) पुत्र रामआधार बिजली विभाग में बतौर संविदा लाइनमैन तैनात था। अहरौला के गोपालगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पर उसकी तैनाती थी। वालेपट्टी गांव में लगा ट्रांसफामर जल जाने से सप्लाई बंद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नया ट्रांसफार्मर पहुंचा तो संविदा लाइनमैन प्रमोद मौके पर पहुंच कर उसे लगाने की कवायद में जुट गया। इस दौरान मेन लाइन शटडाउन ली गई थी। काम के दौरान ही विभागीय लापरवाही से सप्लाई चालू हो गई और करंट की चपेट में आकर प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं विभागीय लोग मौके से फरार हो गए थे। परिजन व ग्रामीण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। लाइन चालू करने वाले पर कार्रवाई व पांच लाख मुआवजा की परिजन मांग कर रहे थे।

सूचना पर एसडीएम बूढ़नपुर मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने की कवायद में जुटे रहे। ग्रामीण व परिजन बिजली विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। वहीं कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed