फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lightning struck while planting paddy, mother died, daughter burnt

Azamgarh News: धान की रोपाई करते समय गिरी बिजली, मां की मौत, बेटी झुलसी

Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck while planting paddy, mother died, daughter burnt
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही गांव में सोमवार को खेत में धान की रोपाई करते समय एक महिला किसान और और उसकी बेटी बिजली की चपेट में आ गईं। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही गांव निवासी निवासी सुशील चौहान (47) पत्नी कोमल चौहान सोमवार की दोपहर दुबौली गांव के सिवान में परिजनों के साथ धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान आसमान में काले बादल थे। बिजली भी खूब चमक रही थी। सुशीला अपने देवर लालता चौहान, देवरानी इंद्रावती देवी, अनुपम पुत्री विजय चौहान, श्वेता पुत्री लालता चौहान और इंद्रावती पत्नी लाल लालता चौहान के साथ मस्ती से धान की रोपाई कर रही थीं। तभी बिजली गिरने से सुशीला व अनुपम चपेट में आ गईं। सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनुपम को परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे घर के लिए छोड़ दिया। सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed