फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Life reduced to fog, mercury reaches five degrees

कोहरे में सिमटी जिंदगी, पांच डिग्री तक पहुंचा पारा

Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Life reduced to fog, mercury reaches five degrees
शहर के मड़या शारदा चौराहे से कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शुक्रवार जनवरी माह का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो पिछले छह साल की तुलना में इस दिन का सबसे कम तापमान है। गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की सुबह कोहरे की घनी चादर लिपटी थी। दोपहर 12 बजे धूप निकलने के बाद सड़कों पर चहलपहल रही. अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से दो दिन पहले ही जनपद में ठंड शुरू हुई। जो अब तक अपना सितम ढा रही है। न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। गलन कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन के समय धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में घट-बढ़ जरूर हो रही है लेकिन ज्यादातर समय तापमान कम ही रह रहा है। शुक्रवार के सुबह की शुरूआत भी कोहरे के बीच हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते नजर आए। गलन काफी अधिक थी। जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। जहां भी अलाव मिला लोग शरीर को गर्म करने में जुट गए। सुबह के समय गलन और धूप न होने के कारण बहुत ही कम संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए। जैसे दोपहर में धूप निकली सड़कों पर लोगों का आवागमन बढ़ गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर छह साल के 29 जनवरी के तापमान पर नजर डालें तो कभी भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रहा। जबकि 2018 और 2019 में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी वर्षों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
विज्ञापन

विगत छह वर्षों का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2016 21 11
2017 25 12
2018 22 08
2019 20 08
2020 22 13
2021 18 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed