फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Letter sent to Principal Secretary Energy for investigation of underground

अंडरग्राउंड की जांच के लिए प्रमुख सचिव उर्जा को भेजा पत्र

Sun, 06 Oct 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to Principal Secretary Energy for investigation of underground
अंडरग्राउंड की जांच के लिए प्रमुख सचिव उर्जा को भेजा पत्र
विज्ञापन

फाल्ट दूर न होने की लगातार मिल रही थी शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। सपा सरकार में नगर क्षेत्र को तारों के मकड़जाल से मुक्ति दिलाने के लिए सपा सरकार में लगभग 100 करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड केबिल विछाने का कार्य किया गया। लेकिन कार्य होने के दौरान ही इस पर मानक विपरीत कार्य होने की शिकायत होती रही। लेकिन शासन और प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब फाल्ट आने पर उसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है जिसकी शिकायतें लगातार मिलने पर डीएम ने प्रमुख सचिव उर्जा को पत्र भेजकर इस कार्य की जांच करने और किस प्रकार मरम्मत हो इसकी व्यवस्था करने मांग की है।

जिस उद्देश्य को लेकर सपा सरकार ने अंडर ग्राउंड केबिल को बिछाने का निर्णय लिया था जनपद में वह योजना फलीभूत नहीं हो सकी। क्योंकि एक तो यह कार्य मानक के विपरीत हुआ दूसरे कार्य को आधा अधूरा पूरा करके कंपनी चली गई। कंपनी के जाने के बाद आने वाले फाल्ट को दूर करने की जानकारी के लिए कुछ लोगों को तैनात किया गया। लेकिन वह भी फाल्ट को दूर करने में नाकाम रहे। जिसका परिणाम है कि आज नगर के कई मुहल्लों में फाल्ट होने के बाद फिर से ओवरहेड तार खींचकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में बारिश के दौरान सामने आने वाले फाल्ट को दुरुस्त करने में तैनात कर्मचारी खुद को अक्षम पा रहे हैं। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शहर में इस तरह के गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही है। कई बार विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें मौखिक रूप से निर्देश दिए गए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। भूमिगत केबिल फाल्ट आने पर उसे भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जिसे देखते हुए मेरी ओर से प्रमुख सचिव उर्जा को इसकी जांच के लिए और भूमिगत केबिल आ रही गड़बड़ियों को दूर करने की मांग की गई है। ताकि लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed