फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Letter sent to action against the contractors for negligence of not lifting ration

राशन उठान न करने की लापरवाही पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई को भेजा पत्र

Tue, 21 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to action against the contractors for negligence of not lifting ration
आजमगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त के आवंटन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जुलाई के आवंटित खाद्यान्न का उठान 20 जुलाई तक पूर्ण किया जाना था। लेकिन, लापरवाही के कारण खाद्यान्न उठान की स्थिति दयनीय है। इसके लिए डीप्टी आरएमओ ने आरएफसी को पत्र भेजकर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि मैसर्स जयबजरंग ट्रांसपोर्ट ने खाद्यान्न के उठान में रूचि नहीं ली और घोर शिथिलिता व लापरवाही बरती। इस वजह से केंद्र पल्हनी, रानी की सराय, मुबारकपुर और तरवां में उठान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है। वहीं हरिमोहन राय ने भी खाद्यान्न का उठान नहीं किया। जहानागंज में उठान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है। रंगमाल सिंह यादव ने भी उठान नहीं किया और बूढ़नपुर, अतरौलिया, बिलरियागंज, हरैया व मेंहनगर में उठान की स्थिति खराब है। इसी तरह भीमसेन यादव द्वारा खाद्यान्न उठान न करने से जीयनपुर, पवई, सरायमीर, मुहम्मदपुर व ठेकमा के उठान की स्थिति खराब है। विजेंद्र सिंह द्वारा खाद्यान्न उठान न करने पर लालगंज, तहबरपुर, महराजगंज, फूलपुर एवं मार्टीनगंज में उठान की स्थिति खराब है। सभी ट्रांसपोर्टरों को प्रेषण प्रभारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने उठान कराने के निर्देश दिए लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। ऐसे में डीप्टी आरएमओ ने सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए आरएफसी को पत्र भेज कर संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed