{"_id":"672fb719c42201419f0a4584","slug":"legs-of-miscreants-targeted-by-police-27-shot-in-legs-in-10-months-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123037-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस का निशाना बदमाशों का पैर...10 माह में 27 के पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस का निशाना बदमाशों का पैर...10 माह में 27 के पैर में मारी गोली
विज्ञापन
विकास विश्वकर्मा
आजमगढ़। अपराधियों और पुलिस के बीच पिछले 10 माह में 27 मुठभेड़ हुई, जहां जवाबी फायरिंग में हर बार पुलिस का निशाना अपराधियों का पैर रहा। इस दाैरान 27 बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनमें से ज्यादातर मुठभेड़ देर रात या अलसुबह में हुई है। खास बात यह है कि अपराधियों के पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है।
जनवरी 2024 से अक्तूबर तक के उक्त आंकड़ों पर नजर डालें अपराध अधिक हुए हैं। इन सभी घटनाओं में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, लूट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस विभाग की माने तो विगत वर्ष की अपेक्षा वर्तमान में लूट, हत्या, बलवा, अन्य अपहरण व दहेज हत्या के अपराधों में कमी आई है। इस वर्ष में लूट के नौ मुकदमों में सभी का पुलिस ने खुलासा कर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की। लूटे गए माल की बरामदगी करीब 71 प्रतिशत रही है। वहीं पुलिस द्वारा इस वर्ष कुल 27 पुलिस मुठभेड़ में 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 27 अभियुक्त घायल हुए हैं।
00
जिले में 119 बदमाशों पर ईनाम
इस वर्ष में 119 पुरस्कार घोषित बदमाशों में से 32 गिरफ्तार किए गए, जिसमें 50 हजार रुपये का एक अभियुक्त, 25 हजार रुपये के पांच अभियुक्त व 25 हजार से कम के 28 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जबकि 43 अभियुक्त अदालत में हाजिर हुए।
विज्ञापन
00
119 की खोली हिस्ट्रीशीट, 335 पर लगा गैंगस्टर
इस वर्ष में 109 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। वहीं गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुल 77 मुकदमे दर्ज कर 335 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14 मामलों में 2,54,69,274 रुपये की धनराशि का जब्तीकरण किया गया है।
00
1282 के विरुद्ध गैंग पंजीकरण की कार्रवाई
वर्तमान वर्ष में गैंग पंजीकरण के तहत परिक्षेत्र स्तर के (आईआर)-09 गैंग के 45 सदस्य, अंतर्जनपदीय स्तर के (आईडी)-04 गैंग के 22 सदस्य, जनपद स्तर पर (डी)-243 गैंग के 1215 सदस्य पंजीकृत किए गए हैं। कुल 1282 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गई है। वहीं गुंडा एक्ट के तहत 504 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 164 अभियुक्तों को जिलाबदर किया गया। इसका उल्लंघन करने पर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
00
केस-1
मेहनाजपुर के मानिकपुर मोड़ के पास 18 सितंबर की अलसुबह मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सिधौना गांव निवासी बदमाश श्यामसुंदर वनवासी को पैर में गोली लगी थी। उक्त आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध को लेकर ओमप्रकाश (48) को गोली मार दी थी। गोली लगने से ओमप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई थी।
00
केस-2
अहरौला के महलिया में 21 अगस्त की तड़के सुमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से आरोपी अमित यादव के पैर में लगी थी और घायल हो गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी ने अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव में अपनी प्रेमिका सुमन की हत्या कर शव फेंका था।
वर्जन
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध पर काफी नियंत्रण है। अपराधियों पर यह कार्रवाई लगातार होती रहेगी।
- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।