फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Left religion love Muslim girl married Hindu boy took seven rounds temple; family blessings

UP : मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, राम जानकी मंदिर में लिए सात फेरे; पहले कर चुके हैं कोर्ट मैरिज

Mon, 09 Dec 2024 07:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 07:35 PM IST
सार

Azamgarh News : आजमगढ़ में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक और युवती के दोस्तों ने मिलकर यह शादी करवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक सप्ताह पहले कोर्ट मैरिज भी किया था लेकिन उसका सर्टिफिकेट नहीं मिला था।

विज्ञापन
Left religion love Muslim girl married Hindu boy took seven rounds temple; family blessings
रामजानकी मंदिर में विवाह रचाते युवक और युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़के की शादी से मंदिर में शादी की है। बरदह थाना क्षेत्र में प्यार करने वाले दो अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी हिंदू रीति रिवाज से ठेकमा बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर में हुई। 

विज्ञापन


मुस्लिम युवती ने हिन्दू लड़के को अपना जीवन साथी बनाया है। सात फेरों के बाद लड़के के कुछ परिजन और वहां मौजूद लोगों ने उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया गया कि बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव की मुस्लिम युवती की दोस्ती ठेकमा बाजार के रहने वाले लड़के से हुई थी। काफी समय से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़के ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट मैरिज भी कर ली थी लेकिन वहां से अभी तक प्रमाण-पत्र नहीं मिला था। वहीं, काफी दिन बितने के बाद मुस्लिम लड़की ने खुद शादी करने की बात कही तो हिन्दू लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव के ही रामजानकी मंदिर में पूरी व्यवस्था करवा दी। इस दाैरान दोनों के माता-पिता माैजूद नहीं थे। युवक और युवती पहले घर से कई बार भाग भी चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed