{"_id":"c6ed2ee0a2e7f8e928e4157a3fe4f0db","slug":"left-dug-connectivity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदकर छोड़ दिया संपर्क मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदकर छोड़ दिया संपर्क मार्ग
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
सठियांव ब्लाक के असाउर गांव को मुबारकपुर नगर सहित कई गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को जेसीबी द्वारा खोद दिए जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित है।
इससे परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा और लोगों बाधित रास्ते पर प्रदर्शन किया । सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि असाउर गांव में एक व्यक्ति जेसीबी मशीन से अवैध खनन करवा रहा था। जिससे नाराज होकर देवली खालसा निवासी दूसरे व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से रास्ते को खोदवाकर आवागमन बाधित कर दिया। रास्ता खोदे जाने से वाहन तो दूर लोगों का उक्त मार्ग से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया।
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को खोदे गए मार्ग पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाने के एसआई दिनेश पाठक हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान नोमान अहमद, अब्दुल कलाम, महताब, मंजूर, किताबू, गोपी चंद आदि उपस्थित थे।